व्यक्तित्व की पहचान युवा की वाणी एवं संस्कार से होती है - श्री दिनेश तोमर
व्यक्तित्व की पहचान युवा की वाणी एवं संस्कार से होती है - श्री दिनेश तोमर
मुरैना /युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित नेहरू युवा केन्द्र मुरैना द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण में उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी श्री दिनेश तोमर ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिये अपने आप को तरासने की जरूरत है। युवा अपनी कीमत पहचाने और आगे लक्ष्य की ओर बढ़े। नेतृत्व का पालन करने वाला ही व्यक्ति महान बनता है। युवा उगते हुए सूरज की तरह आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी।
नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्री राकेश सिंह तोमर ने सकारात्मक जीवन शैली एवं कौशल विकास पर युवाओं को जागरूकत किया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप कटारे ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के तरीके बताये कि भीड़ में जो अलग दिखता है। वह लीडर होता है। अच्छे लीडर के लिये सकारात्मक सोच एवं जोशीले बने, भावनाओं पर नियंत्रण रखें, हमेशा प्रभावशाली बने। डॉ. कटारे ने कई नेतृत्व क्षमता के बारे में युवाओं को जानकारी दी।
धरती संस्था के संचालक श्री देवेन्द्र भदौरिया ने कहा कि जीवन कौशल, पारस्परिक कौशल, सहानुभूति और नेतृत्व कौशल पर प्रशिक्षण में जानकारी दी, ताकि युवा जिम्मेदारी लेने के लिये सशक्त हो और सामुदायिक विकास की गतिविधियों में नेतृत्व कर योगदान दें। साथ ही युवाओं को एकजुट रहकर कार्य करना चाहिये, जिससे वह गॉव एवं देश का विकास कर सके। युवा देश की रीड है। राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है।