बैराड पुलिस द्वारा अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपी दीपक उर्फ चीकू रावत को गिफ्तार किया गया।



बैराड पुलिस द्वारा अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपी दीपक उर्फ चीकू रावत को गिफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.02.2026 को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि खोदा भौराना झिरी रोङ से जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को बेचने के लिये ले जा रहा है जो किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है, जिसके पास 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का दिखा जिसके पास में दो प्लास्टिक की नीले केने रखी थी जिसे घेर कर पकडा एवं जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम दीपक उर्फ चीकू रावत पुत्र विजय सिंह रावत उम्र 24 साल निवासी बार्ड क्रमाकं 02 बैराङ थाना बैराढ जिला शिवपुरी का होना बताया। एवं पास मे रखी केनों के संबंध में पूँछा तो उनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


सराहनीय कार्यवाही :- निरी. सुरेश शर्मा, प्रआर. 136 दुर्गाचरण, आर 150 अतर सिंह, आर 116 संदीप राठौर, आर चालक 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url