थाना बैराड़ पुलिस द्वारा एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउंड एवं मोटर साईकिल को जप्त कर अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।



थाना बैराड़ पुलिस द्वारा एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउंड एवं मोटर साईकिल को जप्त कर अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी समीर खान को  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 07.02.2026 को शाम को थाना बैराङ पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर वारदात करने की नियत से काले रंग की बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल से टोरिया रोङ से बैराङ तरफ आ रहा है जो अपने पास अबैध कट्टा लिये है सूचना पर एक पुलिस टीम भेजकर टोरिया रोङ इंडियन गैस ऐजेंसी के सामने वाहन चैकिंग लगाई गई चैकिंग के दौरान थोडी देर बाद एक व्यक्ति टोरिया तरफ से बैराङ तरफ आता दिखा जिसे रोका भागने का प्रयास किया गया जिसे घेर कर पकङा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर पुत्र बल्लन खांन उम्र 24 साल निवासी कालामढ बैराङ थाना बैराढ जिला शिवपुरी का होना बताया उसकी जामा तलाशी ली गई तो पेंट की दाहिनीं कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसे था जिसे खोलकर देखा तो चेम्बर में एक जिन्दा राऊंड लगा था आरोपी से कट्टा व कारतूस रखने का लायसेंस चाहा तो न होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से मौके पर ही कट्टा व कारतूस को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।


सराहनीय कार्यवाही :- निरी. सुरेश शर्मा, सउनि तेज सिंह गौङ, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, चालक आर. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url