थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश उर्फ आनंद मिश्रा से 5 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 75000रु. एवं एक मोटर साइकिल कुल कीमती 125000रु. का मसरुका जप्त किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।


थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश उर्फ आनंद मिश्रा से 5 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 75000रु. एवं एक मोटर साइकिल कुल कीमती 125000रु. का मसरुका जप्त किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन कोतवाली टीआई रोहित व्दारा टीम गठित की गयी जो  को अग्रसेन नगर के सामने सिंहनिवास के पास फोरलाइन शिवपुरी पर वाहन चैकिंग लगायी गयी थी जो दौराने वाहन चैकिंग एक काले रंग की मोटर साइकिल जो कठमई तिराहा तरफ से आ रही थी जो पुलिस को देख मोटर साइकिल चालक अपनी मोटर साइकिल बैक कर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश उर्फ आनंद पुत्र रामसेवक मिश्रा उम्र 56 साल नि0 शिवगिर मंदिर के पास दतिया हाल छितरी रोड शिवपुरी का होना बताया मोटर साइकिल पर बंधे हुये प्लास्टिक के कट्टे को चैक करने पर उसमें 5 किलो 500 ग्राम गांजा रखा हुआ पाया गया जो करीबन 75000रु. कीमती है बाद आरोपी से मौके पर पकडा गया गांजा एवं अपराध सदर में प्रयुक्त मो0सा0क्र0 एमपी33-जेडए-0948 की जप्ती की कार्यवाही की गयी आरोपी से जप्त किये गांजा एवं मोटर साइकिल की कीमत 125000रु. है बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 769/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी में दाखिल किया गया। आरोपी को पूर्व में भी थाना कोतवाली पर गांजा विक्रय करने के अपराध में पकडा गया था जो पूर्व में आरोपी पर अप.क्र. 201/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का दर्ज है कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि0 सुमित शर्मा, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, प्र.आर. 722 राजवीर सिंह, आर. 997 सुमित सेंगर, आर. 309 शिवकुमार मीणा, आर. 574 अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url