एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।




एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।


*थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहीयों के संबंध मे निर्देश दिये।*  


रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 07-08/02/2026 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना पिछोर का औचक निरीक्षण किया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये ।

1. रात्रि ड्यूटी हेतु तैनात सउनि परमल सिंह के उपस्थित नहीं मिले, जिनकीगैरहाजरी दर्ज कराई गई।

2. थाने की हवालात में कोई बन्दी नहीं पाया गया ।

3. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किए और टीप अंकित की गयी ।

4. रात्रि गश्त में लगे बल को  सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।

5. थाना परिसर का भ्रमण किया साफ सफाई का जायजा लिया।

6. वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।

7. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया।

8. थाने के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू पाये गये।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url