राजेंद्र मेमोरियल स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट के बाद छात्र के पैरों पर आए निशान


शहर के कोतवाली क्षेत्र का मामला हॉस्टल में कक्षा 9वी के छात्र की लाठी से मारपीट शिक्षक पर केस।                        शिवपुरी शहर के कोतवाली स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 9वी के छात्र के साथ शिक्षक ने मारपीट कर दी। छात्र के पिता ने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक करेरा के समोहा गांव निवासी बृजेश गिरी ने पुलिस को शिकायत की कि उनका बेटा भूपेंद्र गिरी एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है बुधवार को भूपेंद्र से मिलने के लिए उसके मामा पहुंचे थे। मामा ने देखा कि भूपेंद्र के हाथ पैरों पर मारपीट के निशान है। इसके बाद उन्होंने फोन कर छात्र के पिता को सूचना दी परिजनों के शिवपुरी पहुंचने के बाद वे पुलिस के साथ हॉस्टल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में छात्र से पूछताछ की गई । छात्र भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर की शाम  एक शिकायत के बाद हॉस्टल में मौजूद शिक्षक गिरीश शर्मा ने उसके साथ लाठी से मारपीट की थी । छात्र का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे उपचार के लिए भी नहीं ले जाया गया । तब उसने किसी तरह इसकी सूचना मामा को दी। पुलिस ने इस मामले में शिक्षक गिरीश शर्मा के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है । हालांकि छात्र ने भी अपने से छोटे छात्र से किसी बात पर से कहासनी कर दी थी उस पर से शिक्षक ने यह मारपीट की
थी।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url