थाना नरवर पुलिस द्वारा अपह्रत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये अपह्रत नाबालिक बालिका को 20 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब किया ।
थाना नरवर पुलिस द्वारा अपह्रत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये अपह्रत नाबालिक बालिका को 20 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब किया ।
दिनांक 07.02.26 को फरियादी उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 14 नया बस स्टैण्ड के पास नरवर ने अपनी लडकी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ शिवपुरी के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं श्री आयुष जाखड़ एसडीओपी करैरा द्वारा तत्काल अपह्रता को दस्तयाब करने के मार्गदर्शन दिये गये जिस पर से थाना नरवर मे टीम गठित कर अपह्रता की पतारसी की एवं आज दिनांक 08.02.26 को अपह्रता को ग्राम सीहोर से दस्तयाब किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : - निरीक्षक विनय यादव, उनि मनोज सरेयाम, प्रआर. 201 सुनील भार्गव, आर. 248 भोला राजावत, म.आर. 1088 कीर्ति मोर्य, आर चालक 942 राजबहादुर चोकोटिया आर. गौरव जाट, आर. 778 रामवीर, आर. 18 पवन पुरी की सराहनीय भूमिका रही।