थाना सीहोर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्रमांक 518/2019 में 07 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुजान सिंह परिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना सीहोर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्रमांक 518/2019 में 07 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुजान सिंह परिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के हुये जिले मे अवैध गतिविधियों, आरोपियों एवं न्यायालय मे लंबित प्रकरणों के निकाल हेतु अधिक से अधिक वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही कर गिरफ्तार करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना सीहोर द्वारा आज दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर सें ग्राम ग्वालिया से प्रकरण क्रमांक 518/2019 में 07 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुजान सिहं पुत्र बारेलाल परिहार उम्र 38 निवासी ग्राम ग्वालिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका उनि जूली तोमर थाना प्रभारी सीहोर, प्रआर बेताल सिह गुर्जर, आर. देवेन्द्र परिहार, आर. सतेन्द्र रावत, आर. अवदेश रावत, आर. धर्मेन्द्र कुशवाह आर. विनोद कुमार की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।
