थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा वोर्ड के पेपर के समय स्कूल के सामने बिना नम्बर की बुलेट मोटर साईकिल से फटाके फोडने बाले पर चालानी कार्यवाही कर साइलेंसर जप्त किया।
थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा वोर्ड के पेपर के समय स्कूल के सामने बिना नम्बर की बुलेट मोटर साईकिल से फटाके फोडने बाले पर चालानी कार्यवाही कर साइलेंसर जप्त किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा जी के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहोल बनाये रखने हेतु दिनांक 16/02/2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय बामौरकलां के सामने वोर्ड के पेपर के समय बिना नम्बर की बुलेट मोटर साईकिल चालक द्वारा स्कूल के सामने से बार-बार फटाके फोङने की सूचना मिलने पर ततपर्ता से कार्यवाही करते हुये बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटर साईकिल चालक की तलाश कर उक्त बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटर साईकिल चालक कल्ला पुत्र बृजभान यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम पचकुल्ला थाना खनियाधाना के विरुध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उक्त बुलेट गाडी का साईलेंसर को निकलवाया गया तथा चालक को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने की समझाईस दी गई है।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां उनि० संजय लोधी, सउनि) दिनेश पाण्डेय, प्रआर0 353 दिनेश प्रताप, आर0 958 अनिल जादौन थाना बामौरकलां की सराहनीय भूमिका रही।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सक्षित समाज
