एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना खनियधना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।




एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना खनियधना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।


थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे निर्देश दिये।


रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 31.01.2026 व 01.02.2026 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना खनियधना का औचक निरीक्षण किया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये।

1. रात्रि ड्यूटी में प्रआर नरेंद्र पाल उपस्थित मिले एवं बुलाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक केदार यादव थाना उपस्थित हुए।

2. थाने की हवालात में 01 आरोपी बंद पाया गया।

3. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर  चैक कर आवश्यक टीप अंकित की गयी।

4. रात्रि गश्त में लगे बल को  सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।

5. थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

6. थाने पर लंबित गिरफ्तारी एवं जमानती वारंटों की अधिक से अधिक वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।

7. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।

8. थाने के सभी सीसीटीव्ही कैमरे चालू पाये गये।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url