सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु एचपीव्ही टीकाकरण का शुभारम्‍भ हुआ

 सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु एचपीव्ही टीकाकरण का शुभारम्‍भ हुआराष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारम्भ  का लाईव प्रसारण किया गयालगभग 21000 किशोरी बालिकाओं का किया जायेगा एचपीव्ही का टीकाकरण 







महिलाओं सर्वाइकल केंसर (ग्रर्भाश्य  ग्रीवा केंसर) की रोकथाम हेतु एचपीव्ही  टीकाकरण का जिला स्तरीय शुभारम्‍भ  जिला चिकित्सालय शिवपुरी से जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्ट रवीन्द्र  कुमार चौधरी, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि, हरिओम राठौर, वरिष्‍ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व नगपालिका अध्‍यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कर कमलो से सम्‍पन्‍न, हुआ ।                                    उल्लेखनीय है, कि एचपीव्ही टीका करण का राष्ट्री्य शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जिला चिकित्सालय शिवपुरी में आयोजित जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा देश की आधी आबादी महिलाओं की सुरक्षा के लिये 14 से 15 साल की किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही‍ टीकाकरण प्रारम्भ आज दिनांक 28/02/2026 से किया गया है, इसके लिये शिवपुरी जिले की महिलाओं की ओर से मै माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हॅू और आशा करती हॅू कि वह महिलाओ के उत्थान के लिये निरंतर कार्य करते रहेगे। 


कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र  कुमार चौधरी ने जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाकर बेटियों को सुरक्षित, सशक्त एवं स्‍वस्‍थ भविष्‍य का मार्ग प्रशस्त  करें, उन्‍होने  सभी शासकीय  अधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस अभियान में बढचढकर भागीदारी करने एवं जनजागरूकता के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्‍वर द्वारा एचपीव्ही टीकाकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि HPV (Human Papillomavirus) एक सामान्य वायरस है, जो त्वचा एवं शरीर की श्लेष्म झिल्ली (म्यूकस मेम्ब्रेन) को संक्रमित करता है। इसके 100 से अधिक प्रकार पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रकार महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का प्रमुख कारण बनते हैं। HPV संक्रमण प्रायः प्रारंभिक अवस्था में लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन लंबे समय तक संक्रमण रहने पर यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। समय पर लगाया गया HPV टीका इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। यह टीका उन किशोरी बालिकाओं को लगाया जाना है, जिन्‍होनेअपना 14वां जन्मदिवस मना लिया हो, 15 वॉ नहीं मनाया हो, जिले में ऐसी बालिकाओं की संख्या लगभग 21000 है। बाजार में इस टीके का मूल्य 4000 रूपये है, जबकि शासकीय स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं  में यह एचपीव्ही टीका  निशुल्क  लगाया जा रहा है।  

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा द्वारा किया एवं आभार प्रदर्शन सिवल सर्जन डॉ.बी.एल.यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.रोहित भदकारिया, जिला स्‍वास्‍थ्‍य   अधिकारी डॉ.अनीता यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सुनील खण्‍डोलिया, डीपीएम डॉ.शीतल प्रकाश व्यास, जिला डाटा मैनेजर, टीकाकरण सी.पी.जैन, यूविन कोर्डीनेटर राहुल मंगल, बृजेन्द्र सिंह परिहार, सुनील जैन, कमल बाथम सहित एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

जिले में कहा होगा एचपीव्ही टीकाकरण,                      शासन निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में एचपीव्ही– टीकाकरण हेतु मेडीकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामु.स्वा.केन्द्र बदरवास, करैरा, खनियाधाना, कोलारस, नरवर, पिछोर, पोहरी, बैराढ, सतनवाडा  में शासकीय अवकाश के दिन को छोडकर प्रतिदिन टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जावेगा ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url