थाना पिछोर पुलिस द्वारा गुम नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये
थाना पिछोर पुलिस द्वारा गुम नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 11/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया । थाना पिछोर पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि 08.01.2026 को लड़की उम्र 15 घर से कपड़े सिलवाने के लिये गयी थी जो शाम तक घर नहीं लौटी तो आसपास खोज की पर नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर से थाना पिछोर पर अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 137 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गुम/अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयावी के संबंध में अभियान स्तर पर कार्यवाही करते हुये थाना पिछोर द्वारा आज दिनांक 31/01/2026 को थाना पिछोर के अपराध क्र.-11/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृता को दस्तयाव किया गया। दस्तयावी उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि अरविन्द सगर, म.प्र.आर. 798 प्रभावती लोधी, आर. 425 धर्मेंद्र सिंह, आर. 637 कमल गुर्जर, आर. 590 बचान सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही ।