पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में सायबर सेल टीम एवं थाना नरवर द्वारा सायबर जागरूकता अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर मे जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर सायबर सुरक्षा के बारे मे जागरुक किया ।


14C भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) का विशेष अभियान आयोजित कराये जाने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता के संबंध में विचार रखा है इसके अतिरिक्त माननीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा भी सायबर अपराधों के प्रति सजग रहने हेतु विभिन्न माध्यमों से सायबर जागरूकता कैंपेन चलाये जाने की बात कही है । इसके संबंध में सायबर जागरूकता माह अभियान चलाया जा रहा है जिस हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौंड द्वारा उक्त अभियान को सार्थक करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस तारतम्य सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी द्वारा  दिनांक 30-01-2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर में पहुँचकर छात्र-छात्राओ को भविष्य में आने वाली कठिनाइओ का सामना कर अपने लक्ष्य प्राप्ति करने एवं वर्तमान में बदलते डिजिटल परिवेश को सजगता के साथ उपयोग करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये एंव सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी द्वारा अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा कर उनके प्रश्नों के उत्तर देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का निवारण किया । इसी कार्यक्रम के तहत नवर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विनय यादव द्वारा छात्र छात्राओं को सायबर अपराध जैसे- वित्तीय धोखाधडी (डिजिटल अरेस्ट, APK फाईल), सोशल मीडिया अपराध, इत्यादी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई ।

सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय बताये हैं ।


⏩AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK कर सकते हैं ।


⏩.APK फाईल को न खोले ।


⏩फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।


⏩किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।


⏩अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।


⏩किसी को ओटीपी साझा न करें।


नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्पलाइन नम्बर-7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर दे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url