थाना अमोला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 72 वाहन चालकों के चालान काटकर 28,800 रुपए जुर्माना वसूला ।
थाना अमोला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 72 वाहन चालकों के चालान काटकर 28,800 रुपए जुर्माना वसूला ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक यातायात सुरक्षा अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ आज थाना के सामने हाईवे रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 मोटर व्हीकल एक्ट के चालान *कता कर कुल शमन शुल्क 28,800 रुपए वसूल किया गया* जिसमें *बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 36 चालान 10,800 रुपए शमन शुल्क,बिना सीट बेल्ट के कुल 36 चालान 18,000 रुपए शमन शुल्क बसूल किया गया।
सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह सिकरवार, प्र.आर. दीपक उपाध्याय,प्र.आर. बीरवल सिंह, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. हीरेन्द्र प्रताप सिंह, आर. रामनरेश राठौर, आर. हिम्मत सिंह, आर नीतेन्द्र सिंह, सैनिक जितेन्द्र कलावत, की सराहनीय भूमिका रही।