थाना बदरवास पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत वाहनो की चैकिंग कर 05 दिवस मे कुल 268 चालान किये जाकर 75400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई
थाना बदरवास पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत वाहनो की चैकिंग कर 05 दिवस मे कुल 268 चालान किये जाकर 75400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई
पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक बिना हेलमेट मोटरसाईकिल चालको, अबैध रूप से चल रहे बिना परमिट बिना बीमा के बाहनो के विरूध्द कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया।
इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे सडक सुरक्षा अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक बिना हेलमेट मोटर साईकिल चालकों, अबैध रूप से चल रहे बिना परमिट बिना बीमा के बाहनो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया उक्त अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा अभियान के तहत थाना बदरवास पुलिस टीम के साथ थाना बदरवास क्षेत्र मे एवं नेशनल हाईवे पर बाहन चैकिंग लगाई जाकर *05 दिवस मे कुल 268 बाहनो के विरूध्द कार्यवाही की जाकर 268 चालान किये गये व 75400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई ।*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० रघुवीर सिहं मखेनिया, प्रआर. गोविन्द सिंह, प्रआर गजेन्द्र सिंह, आर अनित आर अनित, आर थानसिंह, आर राजकुमार, आर दर्शन रावत, आर चालक दीनू की मुख्य भूमिका रही।