थाना बदरवास पुलिस द्वारा अबैध देशी शराब का परिवहन करते हुये आरोपी सतेन्द्र यादव को पकड़ा देशी मसाला शराब के 100 क्वार्टर कीमती 10000 रूपये के जप्त कर कार्यवाही की गयी ।
थाना बदरवास पुलिस द्वारा अबैध देशी शराब का परिवहन करते हुये आरोपी सतेन्द्र यादव को पकड़ा देशी मसाला शराब के 100 क्वार्टर कीमती 10000 रूपये के जप्त कर कार्यवाही की गयी ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अबैध शराब के खिलाफ़ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये कल दिनांक 30.01.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के कट्टे मे अबैध शराव भरकर म्याना जिला गुना ले जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की जाकर नेशनल हाईवे पर ग्राम सुमैला पुल के पास सर्विस रोड पर पहुचे एक व्यक्ति पुल के पास सर्विस रोड पर सफेद कट्टा लिये खडा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर सर्विस रोड पर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतेन्द्र यादव पुत्र गजेन्द्र यादव उम्र 22 साल निवासी टुयाबद चौकी लुकवासा थाना कोलारस का होना बताया कट्टे की चैकिग की गयी तो मसाला शराब के कुल 100 क्वार्टर पाये गये लायसेंस के बारे मे पूछने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया मौके पर आरोपी सतेन्द्र यादव के कब्जे से मसाला शराब के 100 क्वार्टर कीमती 10000 रूपये की जप्त की है आरोपी के खिलाफ थाना पर अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(1) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० रघुवीर सिहं मखेनिया, आर अनित आर अनित, आर राजकुमार, आर चालक दीन की मुख्य भूमिका रही।