ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत थाना करैरा पुलिस द्वारा सायबर अपराधों में कार्यवाही करते हुये म्यूल खातों का उपयोग कर डिजीटल गिरफ्तारी एवं अपराधों मे फसाने का डर दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने बाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत थाना करैरा पुलिस द्वारा सायबर अपराधों में कार्यवाही करते हुये म्यूल खातों का उपयोग कर डिजीटल गिरफ्तारी एवं अपराधों मे फसाने का डर दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने बाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. भोपाल श्री कैलाश मकवाणा एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता श्री ए साई मनोहर सर के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर 'ऑपरेशन मेट्रिक्स' चलाया जा रहा है, 'ऑपरेशन मेट्रिक्स' में फर्जी बैंक खातों का संचालन करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार प्रयास कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन श्री अमित सांधी द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल (फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सायबर जागरुकता हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे में जागरुक किया जा रहा है, इसी के साथ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा सायबर अपराधों में तुरंत एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है जिसमे निरीक्षक विनोद सिंह छावई थाना प्रभारी करैरा, उनि. चेतन शर्मा चौकी प्रभारी थाना करैरा उनि अभिमन्यु राजावत चौकी प्रभारी आमोलपठा शामिल हैं। उक्त पुलिस टीमों के द्वारा पूर्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सायबर अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी जिसमे कुल 14 आरोपी बनाये गये, 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में प्रयुक्त समान की जप्ती की गयी है। जिसमे 04 मोबाइल, सामिल हैं।
यह आरोपी पीड़ितों से अश्लील चैट करते थे तथा चैट की रिकॉर्डिंग कर लेते थे। बाद में स्वयं को पुलिस बाला बताकर लोगों को बलात्कार के झूठे केस में फसाने की धमकी देते और उसके बदले में पैसों की बसूली करते थे।
*इस अपराध में प्रयुक्त एप्लीकेशन्स HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET हैं।*
दिनांक 01.03.2026 को थाना करैरा द्वारा आपरेशन मैट्रिक्स के चलते खाता धारक शिवकुमारी लोधी के खाते को चैक किया गया एवं खाता धारक के कथन लिए गये जिसने अपने बेटे अजेन्द्र लोधी व अंकेश लोधी द्वारा खाते का उपयोग करना बताया बाद अजेन्द्र लोधी से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा मोबइल पर लोगों को पुलिस अधिकारी बन कर ब्लेकमेल कर अपने साथियों के साथ मिलकर खातों में रूपये डलवाना बताया पुलिस टीम द्वारा कुल 14 लोगों पर थाना करैरा में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 319 (2), 318(2), बीएनएस तथा 66 (C), 66 (D) IT ACT कायम किया गया जिसमे 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त एफआईआर में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
1. प्रिंस राय पुत्र संतोष राय 24 साल निवासी टीला थाना करैरा
2. राहुल लोधी पुत्र रूपसिंह लोधी 25 साल नि कुचलोन
3. अजेन्द्र लोधी पुत्र कीरत लोधी 25 साल निवासी टीला थाना करैरा
4. अंकेश पुत्र कीरत लोधी निवासी टीला थाना करैरा
जप्त मशरुकाः-1. मल्टीमिडिया मोबाईल फोन 04 कुल मशरुका लगभग 90 हजार रुपये। शेष 10 फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक विनोद सिंह छावई थाना प्रभारी करैरा, उनि चेतन शर्मा चौकी प्रभारी सुनारी, उनि अभिमन्यु राजावत चौकी प्रभारी आमोलपठा, उनि धर्मेन्द्र जाट, उनि धर्मोन्द्र गुर्जर, उनि रामानंद पचौरी, सउनि चरनसिंह, प्रआर. डेनी, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. राधे जादौन, आर. मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर हरेन्द्र, आर. जितेन्द्र, आर. विकास की अहम भूमिका रही।
