थाना बदरवास पुलिस द्वारा चार आरोपियो को जुआ खेलते पकड़ कर 510 रूपये नगद एवं एक ताश गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

थाना बदरवास पुलिस द्वारा चार आरोपियो को जुआ खेलते पकड़  कर 510 रूपये नगद एवं एक ताश गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में जुआ के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये हैं। थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बदरवास के पुलिस टीम गठित की कर तत्काल कार्यवाही की करते हुये विभिन्न स्थानो पर दबिग देकर आरोपीगण रिंकू पुत्र शिवचरण चन्देल उम्र 26 साल, राहुल पुत्र भंवरलाल जाटव उम्र 26 साल, जीतेन्द्र पुत्र दयाराम जाटव उम्र 26 साल, राजपाल पुत्र नत्था जाटव उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम डगोरा थाना इंदार जिला शिवपुरी को गोलनदास मंदिर के पास बदरवास से जुआ खेलते रंगे हाथो पकडकर जुआरियो से कुल 510 रूपये एवं एक ताश की 52 पत्ते की गड्डी जप्त की जाकर अप.क्र. 79/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे,, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० रघुवीर सिहं मखेनिया, सउनि गोपाल बाबू आर दीनू रघुवंशी, आर थान सिंह, आर नीरज की मुख्य भूमिका रही

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url