चौकी खौड़ थाना भौती के अपराध क्रमांक 51/2026 मे बलात्कार के आरोपी राहुल लोधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

 चौकी खोड़ थाना भौंती पर पीडिता ने आरोपी राहुल लोधी के द्वारा बलात्कार करने की रिपोर्ट लेख कराई गई थी जिस पर से अपराध क्रमांक 51/26 धारा 61(1), 64(2), एम , 351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा महिला संबंधी अपराधों मे कमी लाने के लिये आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये अपराध कायम कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के सतत मार्गदर्शन मे मुखविर की सूचना पर से आरोपी राहुल पुत्र महेश लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम गणेशखेडा चौकी खोड़ को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया,  उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड, सउनि मुनेन्द्र सिहं भदौरिया ,  प्रआर प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक ब्रजेश माहौर , आरक्षक बीरेन्द्र वाथम, सैनिक हनुमंत सिहं  की अहम भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url