थाना कोतवाली पुलिस व्दारा तीन आरोपियो को स्मैक का विक्रय करता हुआ पकडकर आरोपीगण से 62.28 ग्राम स्मैक कीमती 1500000रु. एवं एक मोबाइल व एक कार कीमती 7,00,000रु कुल मसरुका 22,00,000रु. का जप्त किया एवं अरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना कोतवाली पुलिस व्दारा तीन आरोपियो को स्मैक का विक्रय करता हुआ पकडकर आरोपीगण से 62.28 ग्राम स्मैक कीमती 1500000रु. एवं एक मोबाइल व एक कार कीमती 7,00,000रु कुल मसरुका 22,00,000रु. का जप्त किया एवं अरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया है, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी। सूचना मिली कि तीन व्यक्ति गुना से ग्वालियर की तरफ कार क्रमांक MP07AH6719 से जा रहे हैं जो सभी अपने पास स्मैक रखे हुये हैं, सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु फोर्स को कठमई तिराहा फोरलेन के आगे पुराना केसीसी प्लांट के पास ग्वालियर लेन शिवपुरी पर रवाना किया।
टीम व्दारा कठमई तिराहा के पास पहुंचकर केसीसी प्लांट के पास ग्वालियर वाली लेन पर चैकिंग लगाकर कार की लगातार मोनिटरिंग की गयी जो गुना तरफ से कार क्रमांक MP07AH6719 आती दिखी जिसे फोर्स व्दारा घेरकर रोका जिसमे तीन लडके बैठे हुये थे, दो लडके आगे व एक लडका पीछे बैठा हुआ था मौके पर तीनों से नाम पते पूछे तो गाडी चलाने वाले ने अपना नाम आर्यन उर्फ हनी पुत्र पुरूषोत्तम नामदेव उम्र 25 साल निवासी बजरंगगढ कुम्हार मौहल्ला गुना का होना बताया व चालक के बगल की सीट पर बैठे लडके ने अपना नाम नाजिर पुत्र नबाव खान उम्र 19 साल निवासी हड्डी मील गुना का होना बताया व कार मे पीछे बैठे लडके ने अपना नाम नीतेश पुत्र सुमेर योगी उम्र 22 साल निवासी हड्डी मील गुना का होना बताया संदेह होने पर आरोपीगण की तलाश ली गयी जो तलाशी के दौरान आरोपी आर्यन के कब्जे से 11.14 ग्राम स्मैक व मोबाइल, आरोपी नाजिर खांन के कब्ज से 18.32 ग्राम स्मैक एवं आरोपी नीतेश योगी के कब्जे से 32.82 ग्राम स्मैक कुल कीमती 1500000रु. की जप्त की गयी एवं आरोपीगण के कब्जे से एक कार कीमती 700000रु. की जप्त की गयी आरोपीगण से कुल 2200000रु. का मसरुका जप्त किया गया आरोपीगण से मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 441/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, सउनि) प्रवीण त्रिवेदी, सउनि0 महेन्द्र कुशवाह, प्र. आर. 374 गजेन्द्र, सिंह, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र. आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय कुमार, प्र.आर. 342 मोहन चौहान, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. आर. 580 दिलशाद खां, आर. 298 राजवीर सिंह, आर. 957 देशराज गुर्जर, आर. 997 सुमित सेंगर, आर. 681 जितेन्द्र रावत, आर. 767 अजीत राजावत की विशेष भूमिका रही।
