जिले में इतनी औसत वर्षा हुई दर्ज,लिंक पर क्लीक करिये पर पढ़िए

 


शिवपुरी।शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 970.03 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 281.22 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1114.50 मि.मी., बैराड़ में 1128.70 मि.मी., पोहरी में 1188 मि.मी., नरवर में 932 मि.मी., करैरा में 756 मि.मी., पिछोर में 820.10 मि.मी., कोलारस में 1003 मि.मी., बदरवास में 957 मि.मी. एवं खनियाधाना में 831 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url