बाल लेखिका लक्ष्या वर्मा ने रचा इतिहास साहित्य जगत में बढ़ाया शिवपुरी का मान।







बाल लेखिका लक्ष्या वर्मा ने रचा इतिहास साहित्य जगत में बढ़ाया शिवपुरी का मान।                                                शिवपुरी की 13 वर्षीय प्रतिभाशाली बाल लेखिका लक्ष्या वर्मा पुत्री श्री विजय वर्मा एवं श्रीमती वंदना वर्मा ने अपनी साहित्यक उपलब्धियां से न केवल अपने परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवाबिंत किया है लक्ष्या वर्तमान मे कक्षा 9वी की छात्रा है। और जी के हेरिटेज स्कूल शिवपुरी में अध्यनरत है।    लक्ष्या द्वारा लिखित पुस्तक The secret of  the silence हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था Bribooks द्वारा प्रकाशित की गई है यह पुस्तक कम उम्र में गहन संवेदनशीलता सशक्त विचार और परिपक लेखक शैली का उत्कृष्ट उदहरण मानी जा रही है। इस पुस्तक को सहित्यक क्षेत्र में कई बड़े सम्मान प्राप्त हुए हैं लक्ष्या को।                                        मध्य प्रदेश राज सर पर रजत पदक।                              राजस्थान राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक।                              जूरी बेस्ट जूनियर ऑथर अवार्ड से सम्मानित किया गया ।  इस के साथ ही लक्ष्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया उन्हें भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व पुस्तक मेला 10-18 जनवरी 2026 के दौरान 11 जनवरी 2026 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त करना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।                 लक्ष्या की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का मार्गदर्शन शिक्षकों का सहयोग और उनका स्वयं का निरंतर परिश्रम स्पष्ट रूप से दिखाई देता हैं। वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर।  उभरी है। और यह सिद्ध किया है कि उम्र कभी प्रतिभा की सीमा नहीं होती है।                                                        शिवपुरी की इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिकों विद्यालय परिवार एवं साहित्य प्रेमियों में हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url