सीहोर पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 05/2026 का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले तीन आरोपियों सुनील परिहार, बृजेश परिहार एवं भूरा परिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गयी सोने-चांदी के आभूषण जप्त किये एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।
सीहोर पुलिस द्वारा चो
री के अपराध क्रमांक 05/2026 का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले तीन आरोपियों सुनील परिहार, बृजेश परिहार एवं भूरा परिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गयी सोने-चांदी के आभूषण जप्त किये एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 10.01.2026 फरियादी मनोज पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 42 साल निवासी ग्राम बारोदा थाना सीहोर जिला शिवपुरी ने अपने घर से अज्ञात चोरो द्वारा सोने चाँदी के आभूषण एवं रूपये चोरी होने की रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर से थाना सीहोर पर अज्ञात आरोपीगणो के विरूध्द अप.क्र. 05/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों मे आरोपीगणों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त करने हेतु निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एंव एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सीहोर उनि. जूली तोमर द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणो को अज्ञात किया गया एवं आरोपीगण (1) सुनील पुत्र रामकिशन परिहार उम्र 40 साल निवासी ग्राम बडैरा थाना गोहद जिला भिण्ड (2) बृजेश पुत्र भूरा परिहार उम्र 28 साल निवासी चन्दपुरा थाना बिजौली जिला ग्वालियर (3) भूरा पुत्र तातीराम परिहार उम्र 34 साल निवासी ग्राम पपरोली थाना गोहद जिला भिण्ड से सोने चाँदी के आभूषण मशरूका कीमती एक लाख पचास हजार रूपये करीव बरामद किया गया एवं आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
सराहनीय कार्यवाही : उनि. जूली तोमर, प्र. आर. 821 बेताल सिह गुर्जर, आर. 332 देवेन्द्र परिहार, आर. 36 धर्मेन्द्र शर्मा आर. 388 आकाश भदौरिया आर. 880 प्रशांत मंडेलिया आर. 872 सायल खाँन, आर. 627 धर्मेन्द्र कुशवाह, आर. 112 हुकुम सिहं आर.1122 भारत बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

