थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक 28 ग्राम कीमती 5,60,000 रुपये के साथ आरोपी कृष्णा कुमार मिर्धा को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक 28 ग्राम कीमती 5,60,000 रुपये के साथ आरोपी कृष्णा कुमार मिर्धा को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ की क्रय विक्रय करने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कुमार मृधा पुत्र नरेश मृधा उम्र 20 साल नि0 वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय मे स्मैक लिये खडा है कही जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम कृष्णा कुमार मिर्धा पुत्र नरेश मिर्धा उम्र 20 साल नि० वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 28 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नहीं होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 101/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगणो से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राधेश्याम शिवहरे, सउनि चरन सिंह, प्रआर 391 मोहन बघेल आर0 338 हरेन्द्र सिंह आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
