चौकी खौड़ थाना भौती पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध 315 बोर के कट्टे व एक जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
चौकी खौड़ थाना भौती पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध 315 बोर के कट्टे व एक जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे अवैध हथियार रखने एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दौराने ईलाका भ्रमण पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रुप से कट्टा लिये घूम रहा है। मुखिवर सूचना पर से पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति अवैध रुप से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड के साथ पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नवल गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम खडेला का होना बताया। उक्त व्यक्ति से कट्टा रखने के संबंध में वैध लाईसेंस चाहा तो अपने पास कोई वैध लाईसेंस न होना बताया। कट्टा व जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड, सउनि मुनेन्द्र सिहं भदौरिया, प्रआर प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक ब्रजेश माहौर, आरक्षक बीरेन्द्र वाथम, सैनिक हनुमंत सिहं की अहम भूमिका रही।

