थाना बदरवास पुलिस द्वारा मोबाईल पर ग्रुप बनाकर सट्टा खेलते हुये आरोपी भरत ग्वाल को पकड़ कर नगदी 1600 रूपये व एक मोबाईल जप्त कर कार्यवाही की गयी।

थाना बदरवास पुलिस द्वारा मोबाईल पर ग्रुप बनाकर सट्टा खेलते हुये आरोपी भरत ग्वाल को पकड़ कर नगदी 1600 रूपये व एक मोबाईल जप्त कर कार्यवाही की गयी।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सट्टा, जुआ, शराब एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु जिले मे पुलिस अधिकारियों निर्देश दिये गये हैं, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के तारतम्य मे  थाना बदरवास द्वारा अवैध रुप से सट्टा संचालित करने बाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में के पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की हेतु थाना क्षेत्र मे अलग-अलग स्थानों पर दबिग दी गयी जिसमे आरोपी भरत ग्वाल पुत्र उमाशंकर ग्वाल उम्र 20 साल निवासी पुराने थाने के सामने बदरवास को हाईवे गुनी बाईपास बदरवास से सट्टा खेलते रंगे हाथो पकडा गया सट्टोरिया से कुल 1600 रूपये नगदी एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया गया हैं। जिसके मोबाईल में सट्ट के अंक लिखे होकर बाट्सप के माध्यम से ग्रुप बनाकर अन्य व्यक्तियों के साथ कट्टा खेलना पाया गया। आरोपी भरत ग्वाल पुत्र उमाशंकर ग्वाल उम्र 20 साल निवासी पुराने थाने के सामने बदरवास एवं अन्य 6 व्यक्तियों के विरूद्ध अप0क्र0 61/26 धारा 4क सट्टा अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


आरोपी भरत ग्वाल पुत्र उमाशंकर ग्वाल उम्र 20 साल निवासी पुराने थाने के सामने बदरवास पूर्व में भी दिनांक 10.01.26 को अपने साथी लखन रघुवंशी के साथ समूह बनाकर सट्ट। खेलते पकडा गया था जिस पर थाना बदरवास में अप0क्र0 12/26 धारा 4(क) ध्रुतक्रीडा अधिनियम एवं 49 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई थी।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० विवेक भट्ट, आर सदन भिलाला, आर ड्रायवर दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url