थाना बदरवास पुलिस द्वारा आरोपी कार्तिक ग्वाल को सट्टा खिलाते हुये पकड़कर उसके कब्जे से नगदी 350 रूपये एवं सट्टा सामाग्री जप्त कर अपराध कायम किया गया।

थाना बदरवास पुलिस द्वारा आरोपी कार्तिक ग्वाल को सट्टा खिलाते हुये पकड़कर उसके कब्जे से नगदी 350 रूपये एवं सट्टा सामाग्री जप्त कर अपराध कायम किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं सट्टा के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये हैं।


थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बदरवास द्वार पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही हेतु विभिन्न स्थानो पर दबिग दी गयी जिसमे कार्यवाही करते हुये आरोपी कार्तिक ग्वाल पुत्र कैलाश ग्वाल उम्र 25 साल निवासी पुराने थाने के सामने बदरवास को हाईवे सर्विस रोड बासखेडा तिराहा से सट्टा खेलते रंगे हाथों पकडा गया सट्टोरिया से कुल 350 रूपये एवं एक डोट पेन एक अंक लिखी सट्टे की पर्ची, जप्त की जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 4क सट्टा अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि राकेश शिवहरे, आर सदन भिलाला, आर ड्रायवर दीनू रघुवंशी सैनिक बेदप्रकाश परिहार की मुख्य भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url