गर्भवती महिलाओं की जांच में अंतर पर दो बीसीएम सहित सीडब्लूसी सुपर वाईजरों को नोटिस
गर्भवती महिलाओं की जांच में अंतर पर दो बीसीएम सहित सीडब्लूसी सुपर वाईजरों को नोटिस
- कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला वाल विकास विभाग के कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की जांच में अंतर होने पर बदरवास और खनियाधांना विकासखंड के वीसीएम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग (सीडब्लूसी) की सुपर वाईजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विभाग के अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति में गत् दिवस सपन्न हुई । बैठक में कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी ने टीवी रोगियों की एक्स रे जांच, एनआरसी में भर्ती बच्चों , गर्भवती महिलाओं की 4 एएनसी जांच तथा एनीमिया का प्रबंधन, आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता, मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्यु, एचवीएनसी, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी, टीकाकरण कार्यक्रम पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत उपलब्धियों की समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी ने गर्भवती महिलाओं में रक्त अल्पता के प्रबंधन हेतु एफसीएम इंजेक्शन की उपलब्धि कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मोडरेट एवं सीवीयर एनीमिया का उचित प्रबंधन किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की समीक्षा में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत उपलब्धि में अंतर पाए जाने पर दोनों विभागों को आपसी समन्वय से शीध्र समाप्त करने तथा कम उपलब्धि बाले क्षैत्र बदरवास, खनियाधांना के बीसीएम सहित 10 से अधिक एएनीसी पंजीयन में अंतर वाले क्षैत्र की सुपर वाईजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ 3 से 6 बर्ष तक के सभी बच्चे आंगनवाडी में दर्ज किए जाने हेतु आंगन वाडी सुपर वाइजरों को निर्देशित किया।
कलेक्टर शिवपुरी ने आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता का एवरेज निकालने व दो दिवस में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एनआरसी में शतप्रतिशत बच्चे भर्ती कराए जाने तथा गर्भवती एवं कुपोषितों को पोषण आहार समय पर वितरित करने, टीवी मरीजों के एक्स रे बडाने, 70 प्लस, बीएस डब्लू आयुष्मान कार्ड बनाने, एफसीएम इंजेक्शन की उपलब्धि तथा यूविन पोर्टल पर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सोफ्टवेयर में समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसी के साथ खनियाधांना विकासखंड में निचले स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं की उपलब्धता निरीक्षण के निर्देश जिला अधिकारियों को देते हुए 8 दिवस बाद दुबारा उपलब्धियों की समीक्षा करने निर्देशित किया गया
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, डीपीओ धीरेन्द्र जादौन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता पाल, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. सुनील खंडोलिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रोहित भदकारिया, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष व्यास, डीपीएम डॉ शीतल व्यास, मीडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा सहित सभी विकासखंड के ब्लॉक मेडीकल आफीसर, सीडीपीओ, सुपर वाईजर, वीपीएम, वीसीएम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
