कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी

 




कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी

एक साल की मासूम के चेहरे की विकृति हुई ठीक, परिवार में आई खुशियां

-कटे होंट व फटे तालू के साथ जन्म लिया था बच्ची ने 

- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हुआ निःशुल्क आपरेशन

 ।। शिवपुरी।। शिवपुरी के .मुहल्ले में निवासी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले .असलम खान के परिवार में पहली संतान का जन्म होने वाला था। जिससे पूरा परिवार बेहद खुश था,। उनकी पत्नी सोनम वानो का प्रसव 17 दिसम्बर 2021 को सामान्य हो गया, लेकिन उनकी खुशियां उस समय दुख में तबदील हो गई जब उन्होंने देखा की पहली संतान के चेहरा पर विकृति के रूप में होंट कटे एवं फटे तालू के साथ हुआ। 

अस्पताल के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने नवजात का परीक्षण कर परिवार को भरोसा दिलाया कि वह आपरेशन से ठीक हो सकती है, परन्तु माली हालत खराब होने तथा आपरेशन कहां कैसे होगा इसकी पूर्ण जानकारी न होने पूरा परिवार दुखमय बना रहा। असलम के परिवार ने बच्ची का नाम बडे लाड से आलिया खान रखा। लेकिन जन्म के एक बर्ष बाद भी वह कटे होंट व फटे तालू के कारण ऐसी दिखती थी परिवार उसे बाहर ले जाने में झिझकता था । दूध पिलाने या कुछ भी खिलाने में बडी समस्या थी। आहर बच्ची की नाक से बाहर आ जाता था। इन्ही परिस्थतियों के बीच ंघर के नजीदक स्थित आंगनवाडी केन्द्र पर परिवार के सदस्यों की मुलाकाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना अंतर्गत अर्बन क्षैत्र शिवपुरी में पदस्थ चिकित्सक डॉ प्रवीण वर्मा से हुई और उन्होंने बताया कि सरकार की आरबीएसके योजना अंतर्गत बच्ची का निःशुल्क आपरेशन संभव है। डॉ. प्रवीण ने आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क करने की जानकारी दी। जहां परिवार ने सीएमएचओ एवं आरबीएसके शाख में संपर्क किया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में कटे होंट व तालू वाले बच्चों के निःशुल्क आपरेशन के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का चिन्हाकन कर आपरेशन के लिए भोपाल के सुप्रसिद्ध लाहोटी हॉस्पीटल भिजवाया जहां 6 जून 2022 को आलिया क निःशुल्क सफल आपरेशन कटे होंट हुआ  तथा दूसरा आपरेशन फटे तालू का भी लोहोटी हॉस्पीटल भोपाल में ही 7 जनवरी 2023 को निःशुल्क हुआ। आज बच्ची पूर्ण स्वस्थ्य है और उसके चेहरे की जन्मजात विकृति पूर्ण रूप से ठीक हो चुकी है। इससे परिवार में भी अब खुश है। मासूम आलिया के आपरेशन में डॉ प्रवीण वर्मा, अखिलेश शर्मा , राजेन्द्र शर्मा व बालेन्दु रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url