डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में हितग्राही सम्मेलन आज
डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में हितग्राही सम्मेलन आज
शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/ भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। अब 14 अप्रैल को जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मानस भवन शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज को नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।