शिवपुरी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, निरीक्षण और कार्रवाई की जानकारी नहीं आ रही सामने
शिवपुरी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, निरीक्षण और कार्रवाई की जानकारी नहीं आ रही सामने
शिवपुरी जिले में 1 अप्रैल से नए शराब ठेके शुरू होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। कोलारस-बदरवास में आबकारी निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, शिवपुरी-पिछोर में राहुल गुप्ता, पोहरी में विनीत शर्मा तथा एडीओ सत्येंद्र पाराशर, भारती पाठक त्रिवेदी और अंशु सिंह पदस्थ हैं, लेकिन शराब दुकानों और आहातों पर हुई जांच व कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो रही। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दागोड़े के नेतृत्व में विभाग की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहे हैं। अब निगाहें कलेक्टर अर्पित वर्मा पर हैं कि वे विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते