थाना देहात पुलिस व्दारा क्षेत्र में सटर व ताले तोड़कर चोरी की बरदात करने बाले अंतर्राज्यीय गिरोह का 24 घण्टे में खुलासा करते हुये 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं एक कार सहित चोरी गया मसरूका बरामद किया।

थाना देहात पुलिस व्दारा क्षेत्र में सटर व ताले तोड़कर चोरी की बरदात करने बाले अंतर्राज्यीय गिरोह का 24 घण्टे में खुलासा करते हुये 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं एक कार सहित चोरी गया मसरूका  बरामद किया।

 दरम्यानी रात कुछ अज्ञात चोरो द्वारा शिवपुरी शहर में दुकानों का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटनायों के फरियादियों की रिपोर्ट पर से थाना देहात पर अपराध क्र0 253/26 धारा 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्रमांक 254/26 धारा 331 (4), 305 (ए) के पंजीवद्ध कर विवेचना में लिये गये। 

चोरी की उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गंभीरता से लेते हुऐ जल्द से जल्द आरोपीगणो की पतारसी कर चोरी का खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की गयी, जिसमें शहर की अनेक सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये एवं टोल नाकों से जानकारी ली गयी व सायवर की मदद से अज्ञात चोरो व चोरी गये मसरूका की लगातार पतारसी की गई, इसी प्रयास के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक काले कलर की ब्रेजा कार क्र० यू0पी0 14 जीएम 8497 से चार संदिग्ध व्यक्ति गरिमा पैट्रोल पंप के पीछे पुराना खंडर फोर लाइन शिवपुरी के पास कुछ घण्टों से खडे हुये हैं। सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स को भेजा गया तो मुखविर द्वारा बताये स्थान गरिमा पैट्रोल पंप के पीछे पुराना खंडर फोर लाइन शिवपुरी पहुँचे जहाँ एक काले कलर की ब्रेजा कार क्रं. यू0पी0 14 जीएम 8497 में चार लोग बैठे हुये थे जिनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र सुक्के खां उम्र 30 साल नि० ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद उ०प्र०, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कार्तिक शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा उम्र 24 साल निवासी लतिफपुर तीवढा थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ०प्र०, तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम जबरुद्दीन खान पुत्र मोहम्मद बकील खान उम्र 23 साल निवासी गढी गदाना थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0 एवं चौथे व्यक्ति ने अपना नाम आजाद खान पुत्र पप्पू खान उम्र 25 साल निवासी गढी गदाना थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ०प्र० का होना बताया। उक्त व्यक्तियो से खंडर तरफ खडा होने का कारण पूछा तो किसी भी व्यक्ति के द्वारा सही जबाब नहीं दिया गया। कार की तलाशी ली गई तो कार की आगे की डिग्गी से एक लोहे का बना कट्टा 315 बोर का चालू हालात मे मिला एवं उसी डिग्गी मे 5 जिन्दा राउण्ड मिले एवं कार में नये कपडे एवं किराने का सामन व कुछ नगदी मिली। जिनसे कडाई से पूछतांछ की गयी तो भोपाल में कुछ दुकानो का ताला तोडकर चोरी करना एवं शिवपुरी शहर के थाना देहात व कोतवाली क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपीगण के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय 05 जिन्दा राउण्ड कीमत करीब 5000 रुपये, चोरी गया किराने का सामान कीमती 30,700 रुपये व कपडे (जींस पेन्ट शर्ट) कीमती 01 लाख रुपये व नगदी 27,156 रुपये एवं एक ब्रेजा कार कीमती करीब 10 लाख रुपये कुल मसरूका 11,62,856 रुपये बरामद किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है।



सराहनीय भूमिका- निरी. विकास यादव, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक शकील खाँन, प्रधान आरक्षक सतीश चौधरी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक महेश लोधी, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक संजय धाकड, आरक्षक दीपक राणा, आरक्षक जगदीश रावत, आरक्षक चालक शिवराज थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url