कोतवाली पुलिस व्दारा अपराध क्र0 602/26 में फरियादी के साथ रंगदारी कर शराब के लिये रुपये मांगने वाले आरोपी विनोद विकट को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया व जेल भेजा गया।
कोतवाली पुलिस व्दारा अपराध क्र0 602/26 में फरियादी के साथ रंगदारी कर शराब के लिये रुपये मांगने वाले आरोपी विनोद विकट को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया व जेल भेजा गया।
फरियादी विनोद जाटव पुत्र चिरोंजीलाल जाटव उम्र 42 साल नि0 ग्राम राजा की मुढेरी थाना सिरसौद ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.08.26 को 10.30 एवं 11 बजे की बात है वह अपने परिचित राजू शर्मा के साथ मनियर तालाब के पास बैठा था तभी विनोद विकट आया और मुझसे बोला कि तूने सरपंची में बहुत रुपये कमाये है मुझे 2000रु. दारु के लिये दे दो मेंने बोला मेंने कोई रुपया नही कमाया है मैं तुम्हे रुपये नही दे सकता हूँ सोई विनोद मुझे जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देने लगा तथा मुझमे चांटे मारे व जान से मारने की धमकी दी जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप0क्र0 602/26 धारा 296 (ए), 119(1), 351(3) बीएनएस 3(1)(द),3(1)(ध),3(2) (व्ही) (ए) एससीएसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के व्दारा प्रकरण में आरोपी की पतारसी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा दिनांक 08.08.26 को प्रकरण के आरोपी विनोद विकट (रजक) पुत्र रोशनलाल रजक नि० मनियर शिवपुरी को पुराने एसडीएम कोर्ट रोड से गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट बनने से आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, उनि० विवेक भट्ट, प्र. आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 692 अजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 686 मनीष पचौरी, आर. 767 अजीत राजावत, म0आर0 290 पूजा रावत की विशेष भूमिका रही।
