MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में अब IPS अधिकारियों का तबादला! बदले जांएगे इन जिलें के SP
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में अब IPS अधिकारियों का तबादला! बदले जांएगे इन जिलें के SP
14 जिलों के SP पर लटकी तलवार
संभावित सूची में प्रदेश के कई बड़े आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिन जिलों में बदलाव की संभावना है, उनमें ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। इसके अलावा शाजापुर (यशपाल सिंह), शिवपुरी (अमन सिंह राठौर), डिंडौरी (वाहिनी सिंह) और मंडला (रजत सकलेचा) छतरपुर (अगम जैन), बुरहानपुर (देवेंद्र पाटीदार), निवाड़ी (राय सिंह नरवरिया) और नीमच (अंकित जायसवाल) दमोह (श्रुतकीर्ति सोमवंशी), सिवनी (सुनील मेहता), आगर मालवा (विनोद सिंह), ग्वालियर (धर्मवीर सिंह), उज्जैन (प्रदीप शर्मा) और जबलपुर (संपत उपाध्याय) के पुलिस अधिक्षकों को बदला जा सकता है।
2020 बैच, खुलेगी लॉटरी
सूत्रों की माने तो इस बार की तबादला सूची में सबसे ज्यादा फायदा 2020 बैच के युवा आईपीएस अधिकारियों को होने जा रहा है। वर्तमान में 2019 बैच के अधिकारी जिलों की कमान संभाल रहे हैं, अब 2020 बैच के कम से कम 5 अधिकारियों को पहली बार किसी जिले का एसपी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश से प्रमोटी आईपीएस बने अधिकारियों को भी मैदानी पोस्टिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।
कभी भी जारी हो सकती है ट्रांसफर लिस्ट
प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि गृह विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ सूची को अंतिम रूप दे दिया है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।