सातवें दिन 11436 मरीज पहुंचे शिविर में उपचार कराने

सातवें दिन 11436 मरीज पहुंचे शिविर में उपचार कराने


शिवपुरी जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में छठवें दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सोमवार को 11436 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। जबकि 478 मरीजों को रेफर किया गया। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।

सोमवार को 11436 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें कार्डियोथोरेसिक के 51, कार्डियो के 439, न्यूरोलॉजी के 431, न्यूरोसर्जरी के 65, एनसीडी के 1267, श्वसन मेडिसिन के 480, दिव्यांग बोर्ड के 79, फिजियोंथेरिपी के 113, डेन्टल यूनिट के 322, ओबीएसटी/गायनिक के 448, स्क्रीन/वीडी डेप के 673, ऑनकोलॉजी के 58, गैस्ट्रो के 269, नेफ्रो के 168, एंडोक्रिनोलॉजी के 56, हेमेटोलॉजी के 0, मनोचिकित्सक के 266, नाक-कान-गला के 631, नेत्रविज्ञान इकाई के 499, बाल चिकित्सा के 128, ऑर्थाेपेडिक के 1446, प्लास्टिक सर्जरी के 42, मेडिसिन कॉउन्टर के 1308, जनरल सर्जरी के 408, कुष्ठ रोग के 16, आरबीएसके के 37, फेमली प्लानिंग के 20, एमओ ओपीडी के 646, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 82, ओरल केंसर डेंटल बस के 415, ओफ्थलमोलॉजी के 448, बूमन केंसर के 115 पंजीयन शामिल हुए।

वृहद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचे निःशुल्क की जा रही है। जिसमें सीटी स्कैन 70, एमआरआई 203, एक्स-रे 2133, पैथोलॉजी 1031, ईसीएचओ 85 एफएनएसी 17, सोनोग्राफी 656, सर्जरी 231 एवं फीबरो स्केन 60 की गई।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url