शिवपुरी पुलिस द्वारा लूट के गंभीर अपराध में तत्परता से कार्यवाही करते हुये लूट के सभी 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

शिवपुरी पुलिस द्वारा लूट के गंभीर अपराध में तत्परता से कार्यवाही करते हुये लूट के सभी 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

*थाना दिनारा क्षेत्र के सिकन्दरा बैरियल शासकीय निवास मे बल पूर्वक घुसकर लूट एवं मारपीट के अपराध क्र. 72/2026 मे लूटा गया माल वरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।*


दिनांक 09.04.26 को फरियादिया निवासी सिकंदरा वैरियल दिनारा जिला शिवपुरी ने थाना दिनारा पर रिपोर्ट किया कि आरोपीगण राजगुरू उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र यादव, सहदेव यादव के द्वारा रात्रि के समय उनके शासकीय निवास पर बंद कमरे को जबरदस्ती खोलकर, मारपीट कर तोडफोड करने, सामान व नगद रूपये लूट कर ले जाने एवं आरोपी अनिल उर्फ वल्लू यादव, विक्की केवट, भईयन झां, कुन्दन यादव द्वारा खाना वनाने वाले कर्मचारी चंदन गुप्ता को मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देकर मारपीट करने की रिपोर्ट पर से थाना दिनारा पर अपराध क्र. 72/2026 धारा 221, 121(1), 331(6), 74, 309(6), 351(2), 296(b) बी.एन.एस. पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लिया गया एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोरलेंस अपनाने के निर्देश गये दिये गये, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे उक्त अपराध के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया, जिसमें चौकी प्रभारी सुनारी चेतन शर्मा , चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र सिहं गुर्जर थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी ,थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता के द्वारा आज दिनांक 11.04.26 को अपराधियों के पृथक पृथक ठिकानों पर दविश दी गई। जिसमें आरोपीगण 01. राजगुरु उर्फ छोटू पुत्र अरुण यादव उम्र 33 साल 02. सोना उर्फ ऋषभ यादव पुत्र जसवंत यादव उम्र 23 साल 03. सहदेव पुत्र राकेश यादव उम्र 28 साल 04. महेन्द्र पुत्र अरुण यादव उम्र 39 साल 05. दीपक उर्फ भइयन पुत्र बलवीर झाँ उम्र 33 साल 06. कुन्दन पुत्र अनूप सिहं यादव उम्र 39 साल 07. विक्की पुत्र लालाराम केवट उम्र 33 वर्ष 08. अनिल उर्फ बल्लू यादव उम्र 45 साल नि.गण ग्राम दिनारा थाना दिनारा जिला शिवपुरी (म.प्र.) को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं लूटा हुआ मसरुका जप्त किया गया।आरोपियों से घटना के सबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


सराहनीय़ भूमिका – थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक श्री विनोद छावई, चौकी प्रभारी हिम्ततपुर धर्मेन्द्र सिहं गुर्जर, चौकी प्रभारी सुनारी चेतन शर्मा, थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, सउनि चरण सिहं, प्रआर डैनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्जर, आर रामअवतार सिहं, आर मत्स्येन्द्र सिहं, आर राधेश्याम जादौन, आर सुरेन्द्र सिहं , आर सोनू श्रीवास्तव, आर विकास भारद्वाज आर राघवेन्द्र पाल  थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url