थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 69/2026 मे नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त कर उप जेल पिछोर दाखिल किया।

थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 69/2026 मे नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त कर उप जेल पिछोर दाखिल किया।


 फरियादिया ने अपने पिता निवासी ग्राम देवरी के साथ थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया की हमारे ही गांव का कल्याण कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह निवासी ग्राम देवरी थाना खनियाधाना ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम बलात्कार किया रिपोर्ट पर से अप0क्र0 69/2026 धारा 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस 5/6, 3/4(2) पास्को एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध मे तुरंत कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना खनियाधाना द्वारा अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की गई।

दिनांक 11.03.2026 को मुखवर की सूचना पर रात्रि मे आरोपी कल्याण कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह उम्र 50 साल निवासी ग्राम देवरी थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर मेडीकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया जेल बारण्ट प्राप्त होने पर उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।     

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक केदार सिंह यादव थाना प्रभारी , उनि. अरविंद जाट ,  सउनि हजारीलाल जाटव , प्र.आर. 776 नीतू सिंह , प्रआर. 661 नरेन्द्र सिंह पाल, आर. 363 जयवीर गुर्जर ,  आर. 671 रवि बाथम , आर.665 योगेन्द्र सिहं , आर.1103 उमेश लोधी , आर.1034 दीपक किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url