थाना कोतवाली पुलिस व्दारा तेज आवाज में डी.जे. बजाने पर कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की एवं एक डीजे गाडी, 14 साउण्ड स्पीकर, 11 लाइटे व एक लेपटॉप जप्त किया गया।

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा तेज आवाज में डी.जे. बजाने पर कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की एवं एक डीजे गाडी, 14 साउण्ड स्पीकर, 11 लाइटे व एक लेपटॉप जप्त किया गया।


पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा शहर में तेज डीजे बजाने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा लगातार शिवपुरी शहर में फोर्स को प्रतिदिन की भांति भ्रमण हेतु रवाना किया गया जो फोर्स व्दारा प्रतिदिन होटल एवं डी.जे. संचालको को तेज आवाज में डीजे नही बजाने के संबंध में सूचित किया जा रहा था एवं थाना प्रभारी कोतवाली व्दारा इस संबंध थाना पर होटल एवं डी.जे. संचालको की बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें सभी को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अनुसार डी.जे. बजाने की हिदायत दी गयी थी इसी तारतम्य में दिनांक 12.03.26 को रात्रि करीबन 00.30 बजे ग्वालियर बायपास मतोश्री गार्डन के पास तेज आवाज में डी.जे. बजाने की सूचना प्राप्त हुयी जो फोर्स को ग्वालियर बायपास मातोश्री गार्डन के पास रवाना किया वहाँ एक डी. जे. काफी तेज आवाज में बज रहा था जिसकी कर्कसता ज्यादा थी जिससे लोगो को व्यवधान उत्पनन हो रहा था डी.जे. को बमुस्किल बंद कराया गया एवं डी.जे. बजाने वाले का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजा जाटव पुत्र भागीरथ जाटव उम्र 26 साल नि0 ठकुरपुरा का होना बताया जिससे तेज आवाज में डी.जे. बजाने के संबंध में लायसेन्स चाहा गया तो नही होना बताया आरोपी को उक्त कृत्य धारा 15 म.प्र. कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से एक डीजे के ट्रोला को लेकर चलने वाली गाडी छोटा हाथी क्रमांक एमपी33-एल-3079 जिसे मय जनरेटर के एवं 14 साउण्ड स्पीकर, 11 डिस्को लाइट एक लेपटॉप जप्त किया गया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 183/26 धारा 15 म.प्र. कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कायम कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस की इसी प्रकार की कार्ययाही निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि0 सुमित शर्मा, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 255 हरीकृष्ण यादव, आर. 161 सोमवीर जाट, आर. 803 बृजेश जादौन, आर0 1032 अजय यादव आर0चालक 1155 विक्रम धाकड भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url