डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कोलारस में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कोलारस में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित
शिवपुरी, 11 अप्रैल 2026/ जनपद पंचायत प्रांगण कोलारस में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासन की प्रमुख योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, जनपद सीईओ दिनेश शाक्य, ब्लॉक मैनेजर संजय सिंह चौहान, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे हैं।



