थाना बैराड पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड लिये घूम रहे आरोपी अनीकेत रावत को गिफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
थाना बैराड पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड लिये घूम रहे आरोपी अनीकेत रावत को गिफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध आर्म्स के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 11.04.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुराने रेस्ट हाउस के पीछे बैराड़ पर कोई गंभीर घटना घटित करने की नीयत से एक 315 बोर का कट्टा लिये घूम रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पुराने रेस्ट हाउस का पीछे बैराड़ पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का दिखा जिसे पकड कर तलाशी ली गई तो दाहिने तरफ कमर मे पेन्ट के नीचे एक 315 बोर का देशी कट्टा जिसमे एक जिन्दा राउण्ड मिला, उक्त व्यक्ति का नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम अनीकेत पुत्र मुकेश रावत उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रं. 4 न्यू कलोनी बैराङ थाना बैराड़ का होना बताया एवं कट्टा रखने के संबंध मे वैध लायसेन्स चाहा गया तो कोई लायसेन्स न होना बताया। मौके पर कट्टा व राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी के जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्यवाही : - निरी सुरेश शर्मा , प्र.आर.136 दुर्गाचरण शर्मा , आर.1093 गिर्राज त्यागी, आऱ. 1058 राजेन्द्र प्रसाद,आर.72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।
