सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में आज सोमवार को सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में उपस्थित बंदियों को 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विशेष जेल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि उक्त लोक अदालत में बंदियों के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमती से किया जावेगा। इसके साथ ही उक्त शिविर में निशुल्क विधिक सहायता एवं बंदियों के अधिकार, जेल अपील आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।


Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url