थाना मायापुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 09/26 में नाबालिग के साथ बलात्कार करने बाले आरोपी तेजपाल उर्फ कल्ला लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
थाना मायापुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 09/26 में नाबालिग के साथ बलात्कार करने बाले आरोपी तेजपाल उर्फ कल्ला लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
फरियादिया के साथ आरोपी तेजपाल उर्फ कल्ला लोधी के द्वारा गलत काम (बलात्कार) की रिपोर्ट पर से थाना मायापुर पर अपराध क्रमांक 09/26 धारा 64(2), (एफ), 65(1) बीएनएस, 3/4पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रंशात शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया द्वारा थाना मायापुर के अपराध क्रमांक 09/26 धारा 64(2), (एफ), 65(1) बीएनएस, 3/4पाक्सो एक्ट में आरोपी तेजपाल उर्फ कल्ला लोधी पुत्र जगदीश लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम बूधौन राजापुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी (म0प्र0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को उपजेल पिछोर भेजा गया।
सराहनीय कार्यवाही – थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अजय पटेल, प्रआर0 269 ऊधम सिंह भिलाला, प्र.आर. 532 सुरेन्द्र राय, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर. 31 रवि लोधी, आर0 994 मुरारीलाल अटारिया, आर. 1086 राजवीर सिंह पवैया की अहम भूमिका रही।