स्वास्थ्य शिविर में हुई 108 मरीजों की सर्जरी अभी तक 25196 मरीज पहुंचे स्वास्थ्य शिविर में लाभ लेने विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे है उपचार

स्वास्थ्य शिविर में हुई 108 मरीजों की सर्जरीअभी तक 25196 मरीज पहुंचे स्वास्थ्य शिविर में लाभ लेनेविभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे है उपचार







 जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। गुरुवार को 7258 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। अभी तक शिविर में 25196 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे हैं। स्वास्थ्य शिविर एवं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में कुल 108 सर्जरी हुई हैं। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।

गुरुवार को 7258 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 108, डीएम कार्डियो के 119, डीएम न्यूरोलॉजी के 313, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 90, एनसीडी के 675, श्वसन मेडिसिन के 187, दिव्यांग बोर्ड के 32, फिजियोंथेरिपी के 118, डेन्टल यूनिट के 236, ओबीएसटी/गायनिक के 304, स्क्रीन/वीडी डेप के 508, ऑनकोलॉजी के 70, डीएम गैस्ट्रो के 214, डीएम नेफ्रो के 125, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 43, डीएम हेमेटोलॉजी के 10, मनोचिकित्सक के 90, नाक-कान-गला के 560, नेत्रविज्ञान इकाई के 234, बाल चिकित्सा के 306, ऑर्थाेपेडिक के 911, प्लास्टिक सर्जरी के 24, मेडिसिन कॉउन्टर के 664, जनरल सर्जरी काउन्टर के 491, कुष्ठ रोग काउन्टर के 15, आरबीएसके काउन्टर के 31, एमओ ओपीडी के 648, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 14, ओरल केंसर डेंटल बस के 54, निवारण परामर्श के 6, ओफ्थलमोलॉजी के 33, बूमन केंसर के 8 पंजीयन शामिल हुए। शिविर में तत्काल जांचे भी की गई, जिसमें यूएसजी 376, एक्स-रे 1360, पैथोलॉजी 779, एफएनएसी 21, ईसीएचओ 56, एमआरआई 186 एवं सीटी स्कैन 50 और 311 सोनोग्राफी की गई। मेडीकल कॉलेज में लेब टेस्ट मरीज 232, कुल टेस्ट 2271, आईपीडी 71, ईसीजी 82, एक्सरे 342, यूएसजी 155, मेजर सर्जरी 45 एवं माइनर सर्जरी 16 शामिल है।

 

सुबह 8 से 2 बजे तक होगा रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। पंजीयन काउंटर बनाए गए हैं जो भी गुरुवार के शिविर में चिकित्सकों से उपचार करना चाहते हैं सुबह 8 से 2 बजे तक अपना पंजीयन कराएं।


सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चिकित्सक करेंगे उपचार

शिविर में आकर मरीज को सुबह 8 से 2 बजे तक पंजीयन कराना है जबकि सुबह 9 से 4 तक विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।


Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url