खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने की कवायद --होली पर्व से पूर्व 12 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे




खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने की कवायद --होली पर्व से पूर्व 12 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे

 जिले में त्यौहारी सीजन शुरू होने से पूर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश अनुसार 12 खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी आफीसर्स द्वारा 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026  तक छापामार कार्रवाई की जाकर सेम्पल लिए गए। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले में प्रतिवर्ष की भांति त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अमानकता को रोकने के लिए शिवपुरी जिले के 12 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत छापा मार कार्रवाई की जाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर विष्णु दत्त शर्मा एवं आशुतोष मिश्रा द्वारा खाद्य सामग्री के नमूना एकत्रित किए गए। जिन प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई उनमें श्रीराम दूध डेयरी कोलारस यहां से खुले मावा और पनीर के सैंपल एकत्रित किए गए। श्री बांके बिहारी दूध डेयरी कोलारस से मिश्रित दूध, शिव मावा ब्रोकर शिवपुरी से मावा बर्फी, चंबल ढाबा बायपास शिवपुरी से खुला आटा, मनमोहन डेयरी बदरवास से मिश्रित दूध, महावीर मेगा मार्ट बदरवास से रिफाइंड सोयाबीन तेल तथा रेड चिली पाउडर, गोविंद किराना स्टोर बैराड़ से खुला मैदा व रावा, रामेष्ट मिल्क सेंटर करेरा मिश्रित दूध, गजेंद्र चौरसिया करेरा से खुला पनीर एवं नमकीन, पिंटू राठौर डेयरी पोहरी से मिश्रित दूध, राजू मिष्ठान भंडार बैराड़ से मावा बर्फी, विरोध किराना स्टोर बैराड़ से पोहा मूंग दाल और उड़द दाल के सैंपल परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए। जिन्हें विस्तृत जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। 

मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि मिलावटी एवं अमानक वस्तुओं के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url