आगामी त्योहारों के मद्देनजर अनुभाग पिछोर मे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, सामाजिक संगठनों प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक ली गयी जिसमे नियमों का पलन करते हुये क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निर्देश दिये।

आगामी त्योहारों एवं स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं सभी वर्गों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।
आज दोपहर 12:00 बजे अनुभाग पिछोर में पुलिस एवं प्रशान द्वारा पिछोर अनुभाग मे आगामी त्योहारों के चलते शांति व कानून व्यवस्ता को बनाये रखने के लिये एसडीएम कार्यालय पिछोर मे एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य तथा एसडीओपी श्री पिछोर प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक मे आगामी त्योहारों होली, ईद, गुडी पडवा, नवरात्री आदि को लेकर चर्चा की गई जिसमे अनुभाग के प्रबुद्धजन एवं सभी वर्गों के लोग व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिसमे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लोगों के क्षेत्र मे शांति एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी, पुलिस द्वारा बताया गया कि बिना सत्यता जांचे किसी भी प्रकार की अपवाह पर विश्वास न करें एवं अपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें जिससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके ।
बैठक मे एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा, तहसीलदार श्री शिवशंकर सिंह गुर्जर, सीएमओ श्री आनंद शर्मा, टीआई श्रीमती नीतू सिंह उपस्थित रहे।