विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर 15 मार्च को कार्यक्रम आयोजित होगा

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर 15 मार्च को कार्यक्रम आयोजित होगा


शिवपुरी की भांति इस वर्ष भी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च 2026 को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), जिला शिवपुरी (पुरानी तहसील परिसर) में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा उपभोक्ता हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर उपभोक्ता अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी का लाभ उठाएं।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url