थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 31/26 में हत्या के प्रयास के 04 आरोपपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 31/26 में हत्या के प्रयास के 04 आरोपपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
आरोपीगण अरविन्द लोधी, शत्रु लोधी, गडू लोधी, राजेश लोधी द्वारा जान से मारने की नियत से दिलीप आदिवासी, बलवीर आदिवासी, नातीराजा आदिवासी की पत्थर से मारपीट कर चोटें पहुँचाई व जातिसूचक अश्लील गालियाँ दी व जान से मारने की धमकी दी। फरियादी बलवीर पुत्र बड्डू आदिवासी उम्र 24 साल निवासी खोराना की रिपोर्ट पर से आरोपीगण अरविन्द लोधी, शत्रू लोधी, गडू लोधी, राजेश लोधी के विरुद्ध थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 31/26 धारा 109(1), 115(2), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3(1)द, 3(1)घ 3(2) (व्ही) एससी/एसटी एक्ट का कायम किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अपराध के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले जी के कुशल मार्गदर्शन में आज आरोपीगण अरविंद लोधी, शत्रू लोधी, गड्डू लोधी व राजेश लोधी निवासीगण ग्राम खोराना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय से आरोपीगण को जेल भेजा गया।
सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में एसडीओपी संजय मिश्रा अनुभाग कोलारस, उनि अरविन्द सिंह चौहान थाना प्रभारी रन्नौद, सउनि जयनारायण सिंह, प्रआर 934 जगेश सिकरवार, आर. 191 वकील गुर्जर, आर. 814 महेश सिंह, आर. 886 सिद्धनाथ गौड की सराहयनीय भूमिका रही है।