बैराड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 97/2026 में गोदाम का ताला तोड़कर 35 कट्टा कुल 15 क्वंटल 75 किलो सरसों कीमती 95000 रुपये की चोरी का खुलासा करते हुये मय ट्रेक्टर, ट्राली सहित तीन आरोपियों को गिफ्तार किया, गोदाम मे काम करने बालों ने ही चोरी की घटना को दिया अंजाम।

बैराड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 97/2026 में गोदाम का ताला तोड़कर 35 कट्टा कुल 15 क्वंटल 75 किलो सरसों कीमती 95000 रुपये की चोरी का खुलासा करते हुये मय ट्रेक्टर, ट्राली सहित तीन आरोपियों को गिफ्तार किया, गोदाम मे काम करने बालों ने ही चोरी की घटना को दिया अंजाम।


फरियादी तरुण पुत्र रामस्वरुप गुप्ता उम्र 47 साल निवासी पुरानी अनाज मंडी के सामने बैराड ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 28.02.2026 को पुरानी अनाज मण्डी मे बनी गोदाम में करीब 100 क्वंटल खरीदी हुई सरसों रखी थी। गोदाम में जाकर देखा तो उक्त गोदाम का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर 35 कट्टा कुल 15 क्वंटल 75 किलो सरसों कीमती 95000 रुपये की चोरी कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना बैरड़ पर अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा व्यापारी के गोदाम में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया तथा तत्काल थाना बैराड पुलिस को शीघ्रा ट्रेस करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया तथा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण दीपक कुशवाह पुत्र रंगी कुशवाह उम्र 25 साल निवासी कालामढ बैराङ, साहब सिंह कुशवाह पुत्र रंगी कुशवाह उम्र 23 साल निवासी कालामढ बैराङ, रामकिशन पुत्र रंगी कुशवाह उम्र 35 साल निवासी कालामढ बैराङ के फरियादी तरुण गुप्ता के यहाँ गल्ले का काम करते थे इन्ही के द्वारा अपने ट्रेक्टर ट्राली से ताला तोडकर चोरी करना पाया गया आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीनों आरोपी ट्रेक्टर ट्राली मय सरसों के अपने हार मे खेत पर छुपा कर रखे हुये हैं, विक्री करने के लिये ले जाने वाले हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों के खेत पर पहुंची तो तीन व्यक्ति ट्रेक्टर को छोडकर पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा गया, नाम पता पूँछा तो उपरोक्त बताये, पूँछताछ की तब तीनों ने बताया कि तरुण गुप्ता के यहाँ कई  सालों से काम करते थे उसी का फायदा उठाकर हम तीनों ने उसके गोदाम से अपनी ट्रेक्टर ट्राली से कुल 15 क्वंटल 75 किलों सरसो चोरी की थी जो 35 क‌ट्टों में भरी थी। जिसे हम लोगों ने अपने हार में विक्री करने के लिये छुपा दिया था। होली का त्यौहार आने से सरसों की विक्री नही कर पाये थे। सरसो 35 कट्टों में ट्राली में भरी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराई गई सरसों 35 कट्टा कुल 15 क्वंटल 75 किलो कीमती 95000 रुपये मय ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया।

जप्त मसरुका 35 कट्टा कुल 15 क्वंटल 75 किलो सरसो


कीमती 95000 रुपये मय ट्रेक्टर ट्राली के

सराहनीय कार्यवाही :- निरी सुरेश शर्मा, उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि हरिओम पाण्डेय, आर. 817 रविन्द्र धाकड, आर. 116 संदीप राठौर, की विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url