आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 9 बसों द्वारा किया जाएगा रोगियों का परीक्षण - नेत्र, कैंसर, दंत रोग पीडितों को मिलेगा लाभ
आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 9 बसों द्वारा किया जाएगा रोगियों का परीक्षण
- नेत्र, कैंसर, दंत रोग पीडितों को मिलेगा लाभ
।। शिवपुरी 9 मार्च 2026।। रोटरी क्लब इंटर नेशनल मेडीकल मिशन एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं मप्र शासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेधा कैंप में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 4 बसों में दंत, नेत्र व कैंसर रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। इससे रोगियों को मैमोग्रापी, पेप्सीमेया, क्लोस्कोपी जैसी कैंसर की आधुनिक एवं मंहगी जांच निःशुल्क हो सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि शिवपुरी में दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित मेधा कैंप में अरविंदों हॉस्पीटल इन्दौर, बीआईएमआर हॉस्पीटल ग्वालियर, कैंसर हॉस्पीटल ग्वालियर, महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पीटल द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 9 बस कैंप में रोगियों के उपचार हेतु लाई जा रहा है। इन बसों के माध्यम से रोगियों में ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, केट्रेक्ट तथा ग्लुकोमा, कई प्रकार के दंत रोग का तत्काल परीक्षण सुलभ हो सकेगा। रोगियों को चश्मे के नम्बर से लेकर ग्लुकोमा का परीक्षण पूर्णतः निशुल्क किए जाऐगें। जबकि सामान्य रूप से बाजार में यह परीक्षण 1000 रू से 12000रू में किए जाते हैं। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सार्वाधिक बस अरविंदो हॉस्पीटल से 5 बस जिनमें ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, नेत्र रोग व दंत रोग परीक्षण हेतु रहेंगी वहीं बीआई एम आर हॉस्पीटल से 01 बस दंत परीक्षण हेतु, केंसर हॉस्पीटल ग्वालियर से एक बस कैंसर रोग परीक्षण हेतु, महाराणा प्रताप हॉस्पीटल से 2 बस दंत रोग के परीक्षण हेतु मेधा कैंप में आ रही हैं।
इन बसों के अतिरिक्त रतन ज्योति नेत्रालय रोगियों को सर्जरी हेतु लाने व ले जाने की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था करते हुए बस लेकर आ रहे हैं।
डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि आन लाईन पंजीयन के माध्यम से कुल 4700 से अधिक रोगियों ने पंजीयन कराया है जिनमें 70 से अधिक रोगी कैंसर रोगी, 233 दंत रोगी,477 नेत्र रोगी उपचार हेतु अपना पंजीयन करा चुके हैं । इन बसों के माध्यम से इन रोगियों को लाभ मिलेगा।


