थाना इन्दार पुलिस द्वारा महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।


थाना इन्दार पुलिस द्वारा महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।


थाना इन्दार के मर्ग क्र.05/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने अपने कथनों में मृतिका सोना उर्फ सोनम पत्नी धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार को पति धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव व ससुर मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव द्वारा बार-बार परेशान व लडाई झगडा करने से तंग (दुष्प्रेरित) आकर  जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करना बताया था जिस पर से थाना इन्दार पर आरोपीगण धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव व मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव के विरूद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में दिनांक 01.02.2026 को आरोपी धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव पुत्र मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था, शेष फरार आरोपी मुलुआ उर्फ मूलचन्द पुत्र खच्चू जाटव उम्र 50 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार जिला शिवपुरी को आज दिनांक 23.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 

इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी विवेक यादव, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, आर.नेपालसिंह भील, आर.नन्दकिशोर रजक, आर.522 भंगू भिलाला की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url